सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता
गांजा तस्करी के मामलो मे इंड टू इंड कार्यवाही जारी, मामले मे शामिल गांजा सप्लाईकर्ता आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार।
:- रघुनाथपुर चौकी पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे 04 आरोपी को किया गया था गिरफ्तार।
:- पूर्व मे आरोपियों के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, घटना मे प्रयुक्त आई 20 कार, 06 नग मोबाइल कुल किमती मशरुका 486000/- रुपये किया गया बरामद।
:- पूर्व मे गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर मामले मे शामिल सप्लाईकर्ता आरोपी को किया गया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर खपाने हेतु दिया गया था।
:- नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।
अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री के मामलो इंड टू इंड कार्यवाही किये जाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दिशा निर्देश दिए गये है, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं सप्लाई करने वाले आरोपियों पर पैनी नजर रखी गयी थी, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 26/02/26 कों पुलिस चौकी रघुनाथपुर कों मुखबीर सूचना मिला कि एक सफ़ेद रंग के आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ ए एल / 8571 में तीन व्यक्ति कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर लैलूंगा तरफ से आ रहे हैं एवं ग्राम गंगापुर में रोड मे गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को बिकी करेंगे
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गंगापुर मेन रोड एनएच 43 के किनारे खेत में मुखबीर के बताये अनुसार आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए.एल./8571 के पास 04 व्यक्ति कुछ सामान लेन-देन करते दिखाई दिये, जिन्हें हिकमत अमली से घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ किया गया जो आई 20 कार क्रमांक सीजी/10/ए. एल/8571 से आये आरोपीगण *(01) हेमसागर यादव आत्मज पोरना राम यादव उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलुगा जिला रायगढ़ (02) खीरो यादव आत्मज सुशील यादव उम्र 25 वर्ष साकिन जोरोडा झरिया चौकी कोलेनझरिया थाना तुमला जिला जशपुर (03) भूपेन्द्र यादव आत्मज लोचन यादव उम्र 24 वर्ष साकिन पोतरा थाना लैलुगा जिला रायगढ़* का होना बताये तथा वाहन के पास एक काले रंग का बैग लेकर खड़ा व्यक्ति *(04) मुरारी लाल चौबे आत्मज तिरथ राज चौबे उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम गंगापुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा* को पकड़ा गया था, जिनसे कुल 04 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 36000/-रूपये, घटना मे प्रयुक्त आई 20 कार, 06 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 486000/- रुपये जप्त किया गया, आरोपियों से उक्त जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उक्त गांजा सुन्दरगढ़ उड़ीसा निवासी नंदकुमार साहू उर्फ़ नंदा से क्रय कर लाकर बिक्री कर खपाना स्वीकार किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, हेम सागर यादव अपने मेमोरण्डम में उक्त मादक पदार्थ गांजा नन्दा कुमार साहू से कय कर लाना एवं बिकी करना बताया था। नन्दकुमार साहू के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी नन्दकुमार साहू उर्फ नन्दा को उड़ीसा से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *नन्दकुमार साहू उर्फ नन्दा आत्मज मथुराम साहूं उम्र 36 वर्ष सा० ग्राम रस्टि थाना किजिरकेला जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा* का होना बताया, गांजा सप्लाईकर्ता आरोपी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया जो अपने कथन में मादक पदार्थ गांजा बिकी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक आर एन पटेल, आरक्षक मकरध्वज सिंह उमेश खुटिया सक्रिय रहे।


























