पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
जोगपाल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सफलता की नई मिसाल
आज दिनांक 15/ 4 /2026 , दिन बुधवार को पत्थलगांव स्थित जोगपाल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं (CBSE बोर्ड) का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साह और गौरव के साथ घोषित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
परिणाम में इसरीत कौर भाटिया (माही) माता: परवीन कौर भाटिया
पिता: अमनदीप सिंह भाटिया ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रीतराज कौर भाटिया पिता: राजपाल सिंह भाटिया
माता: जसविंदर कौर ने 95.6% के साथ द्वितीय तथा कृतिका जगत पिता: ओम प्रकाश सिदार
माता: ममता सिदार ने 94.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसरीत कौर (रीत) पिता: राजाभाटिया
माता: हरमीत कौर भाटिया और वर्षा पन्ना
पिता: लॉरेंस बरा
माता: किशोरी पन्ना ने 92 % अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के अन्य कई छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। समग्र रूप से विद्यालय का परिणाम बहुत ही संतोषजनक और प्रेरणादायक रहा।
11 बच्चों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किया और 18 बच्चों से ऊपर ने 70% से ज्यादा अंक हासिल किया।

विद्यालय चेयरमैन, डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटर , प्रिंसिपल एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। यह शानदार परिणाम विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
























