Advertisement Carousel

हत्या का आरोपी गिरफ्तार….

सरगुजा✍️ जितेन्द्र गुप्ता

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे चौकी केदमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- घरेलु बात को लेकर वाद विवाद होने पर आरोपी द्वारा मृतक को कारी लकड़ी बहिंगा और हासिया से गंभीर चोट कारित कर की गई हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कारी लकड़ी बहिंगा और हसिया किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जगत राम मझवार साकिन खुझी चौकी केदमा थाना उदयपुर द्वारा दिनांक 17/04/26 को चौकी केदमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ग्राम खुझी का निवासी है, ग्राम खुझी में कमलेश मंझवार अपने चचेरा भाई प्यारी राम मंझवार के घर में करीब 01 साल से रहता था पिछले छह माह से उनके बीच में विवाद चल रहा था प्यारी राम मंझवार प्रार्थी के घर आकर बताया कि दिनांक 16/04/26 के रात्रि 11.00 बजे कमलेश मंझवार, प्यारी राम मंझवार के साथ झगडा विवाद कर रहा था तब प्यारी राम मंझवार कारी लकडी बहिंगा से कमलेश मंझवार के सिर में मारा है, जिससे कमलेश मौक़े पर गिर गया तब आरोपी हसिया से गर्दन मे गंभीर चोट कारित कर कमलेश मंझवार की हत्या कर दिया है। घटना की सूचना पाकर प्रार्थी प्यारी रामा मंझवार के घर जाकर देखा तो कमलेश मंझवार का शव उसके घर परछी में पड़ा था, और फौत हो चुका था। प्यारी राम मंझवार ने कारी लकडी बहिंगा एवं हसिया से कमलेश मंझवार को गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध चौकी केदमा थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 67/26 धारा 103 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेख कर शव पंचनामा किया गया एवं मामले के आरोपी प्यारी राम मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *प्यारी राम मंझवार पिता स्व. शिवराम मंझवार उम्र 45 वर्ष साकिन खुझी चौकी केदमा थाना उदयपुर जिला सरगुजा* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को अपने चचेरे भाई से घरेलु वाद विवाद होने पर कारी लकड़ी बहिंगा एवं हसिया से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त कारी लकड़ी बहिंगा एवं हसिया जप्त किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी प्रभारी केदमा उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नामूल राम, विनोद तिर्की, आरक्षक जोधन राम सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp