पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता
बढ़ती हुई धूप और गर्मी से जिस तरह लोगो की मुश्किलें बढने लगी है। वही छोटे छोटे पौधों को बढ़ती धूप से बचाने किये गए प्रयास की हो रही तारीफ ये बाते देखने को मिली सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंदियाखार में जहाँ स्कूल के गमलों में लगाये गए हरे भरे पौधों को राहत देने उनके ऊपर हरे रंग के पतले जालीदार कपड़े को लगाया गया जिससे धूप उन पौधों तक न पहुच पाए और वो सेकड़ो पौधे भरी धूप में भी पूरी तरह सुरक्षित रहे ये तभी होगा जब उन पौधों के प्रति आपका समर्पण होगा।

आपको बता दे सेंट जेवियर्स स्कूल के फादर सुनील खलखो और फादर सिलास टोप्पो ने काफी मेहनत से सेकड़ो हरे भरे विविध प्रकार के पौधों को अपने स्कूल में गमलों में लगाया है। ये वे पौधे है जिन्हें अन्य जिलों अन्य प्रदेशों से काफी मेहनत से मंगा कर लगाया है। आज वही हरे भरे पोधे स्कूल की सुंदरता को चार चांद लगा रहे है। चारो तरफ सजा कर रखे गए गमलों में पौधों को देखते बनता है। जबये जानकारी लगी कि स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने पौधों को गर्मी और धूप से बचाने के लिए जाली दार कपड़ा लगाया है।

























