जशपुरनगर ✍️जितेन्द्र गुप्ता
ग्राम+पोस्ट – फरसाबहार (नेगीटोली) जिला-जशपुर(छ.ग.) में बाल विवाह का सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में सूचना प्राप्त हुई सूचना प्राप्त कर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और आई.सी.पी.एस. की टीम पुलिस की टीम महिला बाल विकास विभाग से परियोजना एवं जीवन झरना की टीम उक्त स्थान पर शादी के एक दिन पहले पहुंचकर बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए परिजनों को समझाइए दिया गया और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलवाया गया और बाल विवाह रोका गया। तथा स्पोंसरशिप योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी दि गई।

























