Advertisement Carousel

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव ने जोनल स्तरीय अन्तर विद्यालय गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने जोनल स्तरीय अन्तर विद्यालय गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव, जिला जशपुर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित है, इसी तारतम्य में बच्चों का हौसला बुलंद करने के लिए और जीवन में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय कई रूपों में प्रोत्साहन देने का अवसर प्रदान करती है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समग्र शिक्षा, तेलंगाना के मार्गदर्शन में जोनल स्तरीय अन्तर विद्यालय गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड प्रतियोगिता दिनांक 11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना एग्रीकल्चरल यूनिवसिटी राजेन्द्रनगर हैदराबाद में आयोजित किया गया था। जिसमें 9 राज्यों से कुल 36 टीमें प्रतियोगिता में सहभागी हुई थी। जिसमें सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव की गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड प्रतियोगिाता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सभी टीमों को मात देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और कल दिनांक 21/04/2026 को समग्र शिक्षा तेलंगाना के द्वारा ट्रॉफी सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड को प्रदान किया गया।

सेंट जेवियर्स शालेय परिवार ट्रॉफी पाकर अत्यधिक हर्षित है और यह खुशी कक्षा 10वीं के विद्यार्थियो के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की खुशी को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य  फादर सुनील कुमार खलखो ये.स. ने स्कूल गर्ल्स ब्रास म्यूजिक बैंड के विद्यार्थियों और कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निरंतर कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके कठिन परिश्रम और समर्पित शिक्षण कार्यो की सराहना की। उन्होंने उप प्राचार्य फादर सिलास टाप्पो ये.स. और उनके सहयोगी शिक्षक नारायण बरूवा, मैम सुनिता खलखो को विशेष रूप से गर्ल्स स्कूल ब्रस म्यूजिक बैंड की अगुवाई करने एवं सफलता हेतु बधाई दी और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संगठित होकर एक लक्ष्य आशाओं से भरे भविष्य हेतु शिक्षा पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp