Advertisement Carousel

शराब पीने के लिए पैसे को लेकर अपनी पत्नी की पत्थर मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

शराब पीने के लिए पैसे को लेकर अपनी पत्नी की पत्थर मारकर हत्या करने का आरोपी जेबियल मिंज गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

मृतिका की मौत ईलाज दौरान रायपुर में हो गई थी,
थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम की घटना,
आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में 103(1) BNS का अपराध दर्ज।

आरोपी का नाम :-जेबियल मिंज उम्र 35 साल निवासी ग्राम बम्बा, थाना बगीचा।
मृतिका :- श्रीमती मिंज उम्र 28 साल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2025 को मृतिका श्रीमती मिंज उम्र 28 साल निवासी बगीचा क्षेत्र की रहने वाली है, जिसे जेबियल मिंज करीब 04 साल से पत्नी बनाकर रखा था, उन दोनों से एक 07 महीने का बच्चा है, उस बच्चे को अपनी साली को परवरिश के लिए दिया है। जेबियल मिंज की पत्नी शराबी किस्म की है, अक्सर शराब के नशे में रहती थी।
दिनांक 09.11.25 को जब जेबियल मिंज अम्बिकापुर से शराब के नशे में अपने घर आया, तो उसकी पत्नी भी शराब के नशे में थी वह अपने पास कुछ पैसा रखी थी, जिसे देखकर आरोपी जेबियल मिंज उससे पैसा का मांग किया, श्रीमती मिंज पैसा उसे नही दी औऱ रोड तरफ भागने लगी, जेवियर पीछे से गया, दोनों आपस मे लड़ाई झगड़ा हुए और जेबियल मिंज वहां रखे पत्थर से अपनी पत्नि के ऊपर वार कर दिया, जिससे उसकी पत्नी गिर गई एवं रात भर रोड में पड़ी रही, जेवियर मिंज वापस घर आ गया।
दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों की मदद से घायल श्रीमती मिंज को बगीचा अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर अम्बिकापुर, फिर वहां से रायपुर ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दिनांक 30.11.2025 को पीड़िता की मृत्यु हो गई।
ततपश्चात रायपुर गोलबाजार थाना से केश डायरी प्राप्त होने पर मामले में हत्या का अपराध घटित होना पाए जाने पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामले में संदेही आरोपी जेबियल मिंज को उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 30.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप,स,उ,नि, नरेश मिंज आरक्षक 698 रमेश गिरी, फूलजेंस टोप्पो, सैनिक बलीरवि का मुख्य भूमिका रहा है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp