Advertisement Carousel

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर पुलिस की लगातार कार्यवाही – एक और आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार …

धमतरी ✍️जितेंद्र गुप्ता

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही – एक और आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार

लाइव मैच में हार-जीत का खेल बेनकाब – कोतवाली पुलिस ने मोबाइल, नगदी व स्कूटी सहित सट्टा नेटवर्क का किया पर्दाफाश

रेड्डीअन्ना वेबसाइट के माध्यम से संचालित हो रहा था आन लाइन आईपीएल अवैध सट्टा नेटवर्क*

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध जुआ एवं सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् एवं विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों पर निरंतर, सघन एवं तकनीकी निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस प्रकार की सामाजिक बुराइयों एवं अवैध कृत्यों का प्रभावी रूप से उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आन लाइन आईपीएल सट्टा पर त्वरित एवं सटीक कार्यवाही करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड, यादव भवन के पास एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच) संचालित कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गवाहों की उपस्थिति में मौके पर रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर संस्कार ग्वाल पिता रमेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागरपारा धमतरी को संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक Realme C-55 मोबाइल, जिसमें Reddyanna.com वेबसाइट पर आईडी बनाकर आईपीएल मैच में रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था, पाया गया।
आरोपी द्वारा स्वयं के बैंक खाते (स्टेट बैंक धमतरी) के माध्यम से रकम का लेन-देन करना स्वीकार किया गया।
मौके से आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई –
एक नग मोबाइल फोन (Realme C-55) – कीमती 10,000/-रूपये
स्कूटर (Jupiter 125, क्रमांक CG-05-AR-7569) – कीमती 1,20,000/-रूपये
नगदी राशि – 1,600/-रुपये
500/- के 03 नोट = 1,500/-रूपये
50/- के 02 नोट = 100/-
कुल जप्त संपत्ति
1,31,600/- रूपये (एक लाख इकतीस हजार छह सौ रुपये मात्र)


आरोपी के विरुद्ध धारा 7(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
संस्कार ग्वाल पिता रमेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामसागरपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी(छ.ग.)

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी ऑनलाइन आईपीएल सट्टा से जुड़े तीन अलग-अलग प्रकरणों में मुख्य आरोपियों सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है।
धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे अवैध सट्टा नेटवर्क पर सतत्, सघन एवं रणनीतिक निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।

धमतरी पुलिस की अपील:
जिले में किसी भी प्रकार की अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..