Advertisement Carousel

पैसों के लालच में बैंक खाता देना बना सजा कॉलेज के नवयुवक कुछ पैसों के लालच से हुए साइबर अपराध में शामिल…

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पैसों के लालच में बैंक खाता देना बना सजा कॉलेज के नवयुवक कुछ पैसों के लालच से हुए साइबर अपराध में शामिल

अम्बिकापुर में कॉलेज के कई छात्रों ने दिए अपने नाम का बैंक खाते एवं सिम कार्ड

अपना बैंक खाता एवं सिम कार्ड के दुरुपयोग में बचाने सरगुजा पुलिस की आम नागरिकों से अपील

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजीत मंडल पिता सुकुमार मंडल ग्राम पंचायत सकालो चाना गांधीनगर की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 318(4), BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 18.11.25 को आरोपी अनीश गिरी, सद्दाम आलम, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एवं प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ के दौरान पता चला की अंबिकापुर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र भी गेमिंग व फॉड से संबधित रूपये उनके तथा अन्य लोगों के खाता में प्राप्त कर एटीएएम के माध्यम से आहरण कर अन्य बैंक खातों में सीडीएम मशीन के माध्यम से डिपॉजिट किया करते थे जिससे उन्हें कमीशन मिलता था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो सभी के द्वारा जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के बैंक खाते की जाँच दौरान पता चला की अन्य राज्यों में भी इनके बैंक खातों के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों द्वारा कुछ पैसों के लालच में खुद के खाते को मिल आउट की तरह प्रयोग में लाने के लिए दिया तथा साथ में सहभागिता करते हुए स्वयं से एटीएम से पैसे निकालकर दूसरे खातों में पैसे का स्थानांतरण किया।

आरोपियों द्वारा कुछ पैसों के लालच में खुद के खाते को मिल आउट की तरह प्रयोग में लाने के लिए दिया तथा साथ में सहभागिता करते हुए स्वयं से एटीएम से पैसे निकालकर दूसरे खातों में पैसे का स्थानांतरण किया। सभी अभिभावक और शिक्षकों से अनुरोध हैं कि सभी बच्चों को इस प्रकार के लालच से दूर रहने के बारे में समझाइस दे तथा कभी भी अपना खाता या सिम कार्ड को किसी अन्य को ना दें आपका थोड़ा सा लालच बड़ी सजा बन सकता है। साइबर अपराधियो के लिए म्यूल ना बने।

प्रकरण में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, साइबर थाने से प्रवीण प्रताप सिंह एवं विकाश तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस की जनहित में अपील
सरगुजा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन, सिम कार्ड अथवा बैंक खाते किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु न दें और न ही बेचें। ऐसा करना गैरकानूनी है तथा आपके बैंक खाते या मोबाइल नंबर का उपयोग साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों में किया जा सकता है, जिसके लिए आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

सावधान रहें — सुरक्षित रहें

किसी भी प्रकार के लालच, झांसे या फर्जी ऑफर में न फँसें।
“कम समय में अधिक मुनाफा”, “घर बैठे पैसे कमाएँ”, “आसान ऑनलाइन इनकम” जैसे प्रलोभन अक्सर साइबर ठगी के तरीके होते हैं।
अपने बैंक खाते, OTP, ATM PIN, UPI PIN, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
अनजान लिंक, कॉल एवं मैसेज से सतर्क रहें।

– साइबर फ्रॉड से बचें, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
– न स्वयं साइबर अपराध का हिस्सा बनें और न ही किसी अन्य को बनने दें।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..