Advertisement Carousel

जशपुर से गौवंश की तस्करी करना असंभव -ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने बचाया 27 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, आरोपी तस्कर फरार, पता साजी जारी

जशपुर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने बचाया 27 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, आरोपी तस्कर फरार, पता साजी जारी
मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम भलमंडा का
तस्कर एक ट्रक में ले जा रहे थे गौ वंशों को, झारखंड की ओर, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को देख, ट्रक छोड़ हो गए फरार
मामले में थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक JH -01.AR -7060 को भी किया जप्त

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज सुबह करीबन 04.00 बजे के आसपास थाना लोदाम पुलिस टीम, पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान रूपसेरा के पास, नेशनल हाइवे पर एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक JH -01.AR -7060 जशपुर की ओर से आ रहा था, पुलिस की टीम को संदेह होने पर, उक्त ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु ट्रक का चालक ट्रक को न रोककर, तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदिग्ध ट्रक का पीछा किया जाने लगा, आगे चलकर रास्ते में भलमंडा चौक के पास, पुलिस को पीछा करते देख, उसमें बैठे आरोपी ट्रक को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस की टीम जब संदिग्ध ट्रक पास पहुंची, तो पाया कि ट्रक के ट्रॉली में 27 नग गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था, पुलिस ने सभी 27 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
मामले में पुलिस के द्वारा थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है, पुलिस के द्वारा संदिग्ध ट्रक को भी जप्त किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है। मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।


मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक बसंत खुटिया, सुरेन्द्र एक्का व गजानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में गौ तस्करी कर रहे एक ट्रक से 27 नग गौ वंशों को छुड़ाया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..