सरगुजा✍️ जितेन्द्र गुप्ता
झारखंड से अम्बिकापुर आए यात्री का जेवर एवं नगदी से भरा बैग बस में ही छूटा, साइबर सेल की टीम ने 1 घंटे के भीतर वापस दिलाया
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्री श्रवण सिंह पिता स्व. परमेश्वर सिंह निवासी कजरी थाना पड़वा मोड़ जिला पलामू झारखंड अपनी पत्नी के साथ गढ़वा रोड से अंबिकापुर बस में आ रहे थे की अंबिकापुर पहुंचकर अपने परिवार के साथ बस से उतर गए। बस के जाने के कुछ देर बाद पता चला की उनकी पत्नी का लेडीज हैंड बैग बस में ही छूट गया है, जिसने सोने के आभूषण, नगदी राशि एवं मोबाइल भी है,
प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा एवं साइबर सेल की टीम द्वारा तत्परता से बस का पता तलाश कर रास्ते में रुकवाकर चेक किया गया। प्रार्थी का हैंड बैग बस में रखा पाया गया। जिसमें सोने का मंगलसूत्र चैन, कान का सोने का बाली एवं नगदी 10000 एवं मोबाइल साइबर सेल अंबिकापुर के प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान एवं आरक्षक राहुल केरकेट्टा के द्वारा प्रार्थी को वापस किया गया।
























