Advertisement Carousel

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….

दोकडा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….

जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव 2026 को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए अखंड हरि नाम कीर्तन महायज्ञ, कलश यात्रा, नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।महोत्सव का शुभारंभ 14 मई 2026, गुरुवार को कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम से होगा। इसके पश्चात 15 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजे से नामाचार आरंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 16 मई 2026, शनिवार को पूर्णाहुति, दीक्षाभंजन, नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।आयोजन में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई पहचान देने का कार्य करेगा।

श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं पारंपरिक ओडिशा शैली की झांकियों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी भक्तजन सुगमता से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर सकें। क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…