Advertisement Carousel

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का आकस्मिक निरीक्षण आपातकालीन डॉक्टर अनुपस्थित उपस्थिति पंजी के निरीक्षण पे 9 अन्य कर्मचारी अनुपस्थित संस्था प्रमुख सहित अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारी को नोटिस जारी…

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

 

अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा दिनांक 18.05.2026 को समय रात-08.34 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लटोरी जिला-सूरजपुर (छ.ग.) का अधोहस्ताक्षरकर्ता के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संस्था में आपातकालीन ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पायें गये। साफ सफाई का अभाव पाया गया, आपात स्थिति हेतु अस्पताल में स्थित नोटिस बोर्ड में आपात ड्यूटी डाक्टर एवं स्टॉफ नर्स व अन्य स्टॉफ का का नाम एवं मोबाईल नंबर रोस्टर में अपडेट नहीं पाया गया। ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों को निर्देश जारी किया गया है कि, अस्पताल में यदि सुविधा हो तो अनावश्यक रेफर न की जावे यदि रेफर की स्थिति बनती है तो कारण सहित प्रोटोकॉल का पालन करते हुये रेफर मरीज को चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर में ही रेफर किये जावे।

अस्पताल में राष्ट्रीय कार्यक्रम से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की IEC फ्लेक्स बहुत कम संख्या में पाया गया जिसे और लगाने की कार्यवाही करें जिससे आम जन मानस को विभाग में चल रहे योजनओं की जानकारी/लाभ प्राप्त हो सके। संस्था में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को हीट वेब को देखते हुये इसके लिए आवश्यक तैयारी एवं अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

आगामी निरीक्षण से पूर्व इन कमियों को दुरूस्थ किये जाने की कार्यवाही हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर जिला-सूरजपुर को निर्देशित किया गया है। आकस्मिक निरीक्षण में उपस्थिति पंजी का अवलोकन करने पर 09 अधिकारी/कर्मचारी पूर्व दिवसों में अनुपस्थित पायें गये हैं जिस कारण संस्था प्रभारी व संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आगामी हीटवेब को देखते हुये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। संस्था में पदस्थ किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा अपने कार्य पर अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…