Advertisement Carousel

 ऑपरेशन शंखनाद: पुलिस ने बचाया 7 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, आरोपी तस्कर फरार, पता साजी जारी…

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने बचाया 7 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, आरोपी तस्कर फरार, पता साजी जारी
मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डहुकोना का
गौ तस्कर , जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे थे, गौ वंशों को झारखंड की ओर,
मामले में चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.05.26 की प्रातः करीबन 4.30 बजे चौकी लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डहुकोना के जंगल के रास्ते 07 नग गौ वंशों को पैदल जल्दी जल्दी हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर चौकी मनोरा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम डहुकोना रवाना हुआ गया, जहां जंगल में पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति कुछ गौ वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर, अंधेरे व जंगल का फायदा उठाते हुए, गौ वंशों को छोड़कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा मौके से 07 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 07 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।पुलिस की टीम फरार गौ तस्करों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।पीली
मामले में पुलिस के द्वारा चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1961 की धारा 11 (1)(क)( घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है, ।
मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा सहायक उप निरीक्षक, शांति प्रमोद टोप्पो,प्रधान आरक्षक वितीन भगत, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, रविन्द्र पैंकरा, व जगजीवन राम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि मनोरा क्षेत्र में 07 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, आरोपी तस्कर फरार है,पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।*

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…