पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता
सुशासन शिविर कलस्टर राजाअमा 18 ग्राम पंचायत के बीच किया गया शिविर मुख्य अतिथि रही जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्री मति घनियारो परहा , जनपद सदस्य सहित क्षेत्र के जनप्रति निधि , एवं एसडीएम ऋतुराज बिसेन जनपद सीईओ केके श्रीवास तहसीलदार बागबहार जनपद के ग्रामीण विकास अधिकारी धनेश टेंगवार पीओ घनश्याम, हेमत पैकरा , कमलेश्वरी पैकरा सहित सरपंच एवं सचिव भी रहे उपस्थित

सुशासन शिविर में कुल 365 आवेदन प्राप्त हुऐ स्थल में ही प्राप्त पेंशन के पात्र 22 लोगो को स्वीकृत किया गया 18 राशन कार्ड बनाये गये आवास प्रमाण पत्र 6 लोगो को दिया गया महिला बाल विकास से 2 गोदभराई 2 अन्नप्राशन एवं शिक्षा विभाग से 6 उलास प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए कृषि विभाग से 4 वर्मी बेड 20 हितग्राहीयो को पौधा वितरण किया गया सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग की जानकारी को विस्तार से मौजूद अतिथियों और आम जन को दिया शिविर में भारी संख्या में सभी 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में उपस्थित हुऐ।

जनपद सीईओ केके श्रीवास ने बताया कि सुशासन शिविर में जिस तरह ग्रामीणों को ज्यादा लाभ मिल रहा है उससे शिविर में ग्रामीणों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हमे मिले जिला कलेक्टर एवं जिला सीईओ से मिले निर्देशो के तहत ज्यादातर ग्रामीणों को शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर उनका लाभ ग्राम वासियों को प्रदाय करना है। यही कारण है कि आम ग्राम वासीयो को शिविर से लाभ हो रहा है।

























