पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
पत्थलगांव शहर का तीनो मार्ग में गाड़ियों का लंबा जाम पेट्रोल डीजल लेने ट्रेक्टर और अन्य गाड़ि लगे लाइन में
पत्थलगांव शहर के बस स्टैंड से तीनों मार्ग में गाड़ियों का लंबा लम्बा जाम लगा बस स्टैंड में स्थित पेट्रोल टँकी में गाड़ियों के पेट्रोल डीजल डलवाने गाड़ियों की लंबि लंबि लाइन लगी है और फिर सड़क छोटी और ब्यस्तम होने के कारण तीनो मार्गो में गाड़ियों की लंबि लंबि लाइन देखी जा रही है जिस तरह से लाइन लगी है गाड़ियों की उससे लगता नही है कि जल्द ही जाम खत्म ही पायेगा अब इस सड़क जाम की स्थिति में पत्थलगांव शहर से कही आने जाने में कार या अन्य गाड़ियां जल्द नही निकल सकती ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अपने स्तर में गाड़ियों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है पर पत्थलगांव शहर का यातायात ही नही सम्भल पाता तो बड़ा जाम कैसे संभलेगा ये बड़ा सवाल है। जिस तरह से शुक्रवार शाम को पत्थलगांव शहर में गाड़ियों का लंबा जाम देखा गया उसे देखने से समझ मे आया कि सड़क और बाईपास पत्थलगांव शहर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। जो अधिकारियों को अभी तक समझ में नही आ सका है आपको बता दे कि पत्थलगांव शहर के बीचों बीच से ही आपको होकर जाना पड़ेगा बाहर से किसी तरह का बाई पास सड़क की सुविधा नही है। अगर कोई बाईपास सड़क होता तो स्थिति इतनी भयावह नही होती।

























