Advertisement Carousel

जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय भी शामिल हुईं….

जशपुर में समीक्षा बैठक संपन्न, विधायक गोमती साय हुईं शामिल

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

जिला पंचायत जशपुर सभा कक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय भी शामिल हुईं।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही, ताकि जिले के विकास को नई गति मिल सके।
बैठक में विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…