सरगुजा✍️जितेन्द्र गुप्ता
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।
थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही।
मृतक ने आरोपियों के मारपीट से दुखी एवं क्षुब्ध होकर ड्रीप पाईप से फांसी लगाकर की आत्महत्या।*
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन पर सरगुजा पुलिस द्वारा थाने में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है, इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा मर्ग जांच उपरांत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर के मर्ग क्रमांक 37/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक रूकचंद नागेश पिता अमर साय नागेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरगवां, पतरापारा थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा के मृत्यु के संबंध में मर्ग जांच/तस्दीक किया गया, जांच दौरान मृतक के परिजनों एवं स्वतंत्र गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। दिनांक 27/04/2026 को मृतक के गांव में पण्डा नामक व्यक्ति के विवाह मण्डप कार्यक्रम में गया था, जहां डीजे साउण्ड में गांव वाले नाच रहे थे, रात करीब 01 बजे मृतक की मां कबिलासो को भी प्रकरण के आरोपीगण रामप्रसाद, राजनाथ एवं अजीत लोग नाचने के लिए बोलने पर मृतक द्वारा विरोध किया गया, कि मेरी मां नहीं नाचेगी। इसी बात को लेकर आरोपीगण रामप्रसाद, राजनाथ एवं अजीत के द्वारा मृतक रूकचंद नागेश के साथ मारपीट किये, जिससे मृतक रूकचंद नागेश दुखी एवं आहत होकर शादी कार्यक्रम से रोते हुए करीब 03 बजे वापस अपने घर आ गया, और रोते हुए घटना की बात अपनी बहन/सूचनाकर्ता सुमरी नागेश को बताया, उसके कुछ देर बाद गांव के पीपल के पेड़ में ड्रीप पाईप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इसी आधार पर आरोपियों के विरूद्व थाना गांधीनगर में अपराध क्रमंाक 277/2026 धारा 108,3(5) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में दौरान विवेचना आरोपीगण (01) रामप्रसाद उर्फ रित्रा पिता मुन्ना राम, उम्र 28 वर्ष, (02) अजीत कुमार पिता शिवप्रसाद यादव, उम्र 32 वर्ष, (03) राजनाथ तिर्की पिता नानसाय, उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी सरगवां थाना गांधीनगर* को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किये, जिनके विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनांक 25/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⏩ प्रकरण के निराकरण में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक इमरान गालिब, सैनिक रोशन गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

























