Advertisement Carousel

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा में सफल हुए शिक्षार्थियों को Nios एवं उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तत्वाधान में प्रमाण पत्र वितरित किया गया…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सुशासन तिहार ग्राम पंचायत पालीडीह के वितरण समारोह में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा में सफल हुए शिक्षार्थियों को Nios एवं उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तत्वाधान में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त प्रमाण पत्र जनपद अध्यक्षा श्रीमती धनियारों परहा, उस क्षेत्र के जिला/ जनपद सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज.प. पत्थलगांव, के हाथों स सम्मानपूर्वक भेट किया गया। उल्लास बुनियादी परीक्षा प्रत्येक वर्ष में क्रमशः 02 बार आयोजित की जाती है जिसमें परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों को कक्षा संचालन कर परीक्षा में शामिल कराया जाता है सफल होने पर उन्हें Nios तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा बुनियादी साक्षरता होने का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, पत्थलगांव विख में उक्त परीक्षा हाल में ही मार्च 2025 में आयोजित किया गया था जिसमें 1700 से अधिक नवसाक्षरों को साक्षर बनाने लिए 84 पंचायत में परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा आयोजित की गई थी।
उक्त कार्यक्रम में विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, परियोजना अधिकारी उल्लास, साक्षरता प्रभारी, ग्राम प्रभारी पंचायत झक्कड़पुर के साथ साथ झक्कड़पुर के नवसाक्षर भी उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…