Advertisement Carousel

342 बोरी 17.1 टन भूमि शक्ति उर्वरक का अवैध भण्डारण जप्त कर कारवाही हेतु प्रेषित…

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

रोहित व्यास कलेक्टर जशपुर एवं एम आर भगत उप संचालक क़ृषि जिला जशपुर के मार्गदर्शन मे क़ृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबाहर कि संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम पंचायत खारीबहार विकास खंड फरसाबाहर मे छापामार कार्यवाही किया गया! एक घर मे 342 बोरी (17.1 टन )भूमि शक्ति (Organic Granular) उर्वरक का अवैध भण्डारण किया गया था जिसे किसानों के बीच डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था! उक्त अवैध उर्वरक क़ो राकेश पैंकरा अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव द्वारा सील किया गया है, एवं जब्ती प्रकरण बनाकर कार्यालय उप संचालक क़ृषि जशपुर क़ो भेजा जा रहा है! इस छापामार कार्यवाही मे नन्दे भगत वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी,  देवकान्त अजगल्ले उर्वरक निरीक्षक,  किशन कुशवाहा, मुकेश सिंह ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी थे!

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवानिवृत्ति के दिन ही दोनों प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों  को मिला पीपीओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य और सहा. वि. शि. अधिकारी नित्यानन्द साय छत्तर ने किया शाल श्रीफल देकर सम्मानित …