Advertisement Carousel

 सेवानिवृत्ति के दिन ही दोनों प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों  को मिला पीपीओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य और सहा. वि. शि. अधिकारी नित्यानन्द साय छत्तर ने किया शाल श्रीफल देकर सम्मानित …

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

सेवानिवृत्ति के दिन ही दोनों प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों  को मिला पीपीओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य और सहा. वि. शि. अधिकारी नित्यानन्द साय छत्तर ने किया शाल श्रीफल देकर सम्मानित l

पत्थलगांव विकासखंड में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समय पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पी.पी.ओ. (पेंशन अदायगी आदेश) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में 29 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए पत्थलगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय के दो प्रधान पाठकों, शासकीय प्राथमिक विद्यालय हिरवापारा के  विजय कुमार तिग्गा तथा शासकीय प्राथमिक शाला छोटकीपारा तिलडेगा के श्री आनन्द कुमार चौहान को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश पीपीओ एवं आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  वेदानंद आर्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर शाल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में दोनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जाने की इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी कार्यालय इन स्टाफ ने दोनों प्रधान पाठकों को उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवानिवृत्ति के दिन ही दोनों प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों  को मिला पीपीओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य और सहा. वि. शि. अधिकारी नित्यानन्द साय छत्तर ने किया शाल श्रीफल देकर सम्मानित …