Advertisement Carousel

महुवाडीह में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने सौंपे समस्याओं के आवेदन….

बगीचा जितेन्द्र गुप्ता ✍️

महुवाडीह में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने सौंपे समस्याओं के आवेदन

बगीचा। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर महुवाडीह में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 11 पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही सड़क, बिजली, पानी, राशन और पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखकर समाधान की मांग की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो, वरिष्ठ सरपंच लक्खू राम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, जनपद सदस्य सविता नागवंशी, सरपंच सविता नागेश, मंगरु साय, प्रवीण मिंज, ब्लासियुस, बहादुर शेखर, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक नागेश, कृष्णा यादव एवं कुँअर साय मौजूद रहे।
वहीं सीईओ विनोद सिंह, बीईओ सुदर्शन पटेल, समिति प्रबंधक जगदीश यादव, एसडीओ लाल साय केरकेट्टा, आबकारी उप निरीक्षक मदन लाल धुर्व, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री प्रमोद सेठ एवं वन विभाग के धर्मेन्द्र साय ने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवानिवृत्ति के दिन ही दोनों प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों  को मिला पीपीओ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य और सहा. वि. शि. अधिकारी नित्यानन्द साय छत्तर ने किया शाल श्रीफल देकर सम्मानित …