Advertisement Carousel

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के सार्थक प्रयास से अब सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की सारी कागजी कार्यवाही समय पर पूरी की गई….

जशपुरनगर जितेन्द्र गुप्ता✍️

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने शिक्षा विभाग के 07 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन अदायगी आदेश शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

 

जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के सार्थक प्रयास से अब सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की सारी कागजी कार्यवाही समय पर पूरी की गई।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने दिनांक 02.06.2026 दिन मंगलवार को जिला शिक्षा कार्यालय जशपुर में शिक्षा विभाग के 07 कर्मचारियों जो 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए को पीपीओ (पेंशन स्वीकृति आदेश) सहित शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनांए।

इसी क्रम में विकासखंड जशपुर के  प्रभुसहाय तिर्की, प्रधान पाठक, शासकीय पू.मा.शा. बोकी, विकासखण्ड पत्थलगांव के श्री विजय कुमार तिग्गा, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला हिरवापारा एवं श्री आनन्द कुमार चौहान, प्रधान पाठक, शासकीय प्रा. शा. छोटकीपारा तिलडेगा, विकासखण्ड कांसाबेल के श्रीमती दोमेतिला टोप्पो, प्रधान पाठक, शासकीय प्रा.शा. चिड़ोरा,  सुमन्त साय, प्रधान पाठक, शासकीय पू.मा.शा. कटंगखार,  आदम एक्का, प्रधान पाठक, शासकीय पू.मा.शा. देवरी, श्रीमती अगुस्टीना कुजूर, प्रधान पाठक, शासकीय पू.मा. शा. ढुढ़रूडांड़ को 31 मई 2026 को सेवानिवृत्ति होने के फलस्वरूप पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) एवं आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

कलेक्टर जशपुर  रोहित व्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पीपीओ एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जाने की इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…