Advertisement Carousel

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता सोहन चंद्रा द्वारा किया जा रहा सतत जिले के सड़को का सतत निरीक्षण सड़को के पास पीएचई विभाग के द्वारा बिना अनुमति लिए कार्य कराने पर सड़कें हो रही क्षतिग्रस्त पीएचई विभाग को नोटिस … ……

पत्थलगां जितेन्द्र गुप्ता✍️

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता सोहन चंद्रा द्वारा जिले के सड़कों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है इसी दौरान पत्थलगांव विकास खंड के  ग्राम  डांगूडीह  में पीएमजीएसवाई के सड़क पालीडीह से कटंगजोर  लंबाई 13 किलोमीटर में  जल जीवन मिशन के कार्य में  बिना अनुमति सीसी रोड को तोड़कर पाइप लाईन का कार्य कराया जा रहा था। कार्य बिना किसी  तकनीकी व्यक्ति की उपस्थिति के हो रहा था। इसके पूर्व भी जल जीवन मिशन के कार्यों के पश्चात तकनीकी रूप से फिलिंग कार्य ठीक ढंग से नहीं होने कारण कुछ दिनों बाद कई सड़के क्षतिग्रस्त हो रहे थे इस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा नाराजगी जताई गई। साथ ही विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई के सड़कों के पास जहां जल जीवन मिशन के कार्य प्रस्तावित जारी है वहां विभाग से अनुमति पश्चात ही कार्य की अनुमति देने कहा गया। साथ ही जहां पर  जलजीवन के कार्य पूर्ण हो चुके है वहां भी शासन के निर्देशानुसार कार्य ठीक करने निर्देशित किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…