Advertisement Carousel

अधीक्षण अभियंता द्वारा बरसात के पूर्व जिले के संधारित सड़कों का सतत निरीक्षण। अधिकारियों कर्मचारियों को दिए व्यापक निर्देश….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता सोहन चंद्रा द्वारा बरसात के पूर्व जिले के पीएमजीएसवाई के संधारित सड़कों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है ।उनके द्वारा बरसात के पूर्व सभी पुल पुलियों एवं नालियों की सफाई , झाड़ियों की कटाई, भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर कच्ची नालियों के व्यवस्था करने , दुर्घटना हो सकने वाले जगहों पर बोर्ड लगाने,सड़क में सभी पैच वर्क और पॉट होल भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए ।

इस निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम डांगूडीह में पीएमजीएसवाई के सड़क पालीडीह से कटंगजोर लंबाई 13 किमी. में जल जीवन मिशन के कार्य में बिना अनुमति सीसी रोड को तोड़कर पाइप लाईन का कार्य कराया जा रहा था। कार्य तकनीकी रूप से नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा नाराजगी जताई गई। तथा जलजीवन मिशन के उपभियंता/ ठेकेदार को बुला कर कार्य तकनीकी रूप से कर तद्नुसार फिलिंग कार्य करने निर्देश दिए गए साथ ही विभाग से अनुमति पश्चात ही कार्य की करने कहा गया। साथ ही जहां पर जलजीवन के कार्य पूर्ण हो चुके है वहां भी शासन के निर्देशानुसार कार्य ठीक करने निर्देशित किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…