Advertisement Carousel

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधारोपण मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

जशपुरनगर जितेन्द्र गुप्ता✍️

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधारोपण
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने के लिए आज से ही ठोस प्रयास करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण एवं हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…