Advertisement Carousel

वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी रखते है। विधायक गोमती साय….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

 

 

वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी रखते है। गोमती साय

पत्थलगांव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंजको एवं महुआ टिकरा पूरन तालाब में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव भी रखते हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले। यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही….

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित…

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता सोहन चंद्रा द्वारा किया जा रहा सतत जिले के सड़को का सतत निरीक्षण सड़को के पास पीएचई विभाग के द्वारा बिना अनुमति लिए कार्य कराने पर सड़कें हो रही क्षतिग्रस्त पीएचई विभाग को नोटिस … ……