Advertisement Carousel

नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल….

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

 

नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी विपुल यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
घटना में सम्मिलित रहे आरोपी विपुल यादव का नाबालिग साथी को भी तत्काल संरक्षण में लेकर विधिसम्मत कार्यवाही की गई,
थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम की घटना,
आरोपियों के विरूद्ध थाना बगीचा में अप.क्र. 140/26 धारा 332, 137 (2), 87, 96, 64(2-एम), 65(1), 70(2), 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. पाॅक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6 एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट।

आरोपीगणों के नाम:-
1. विपुल यादव उम्र 25 साल निवासी बगीचा थाना क्षेत्र के एक ग्राम।
2. नाबालिग बालक उम्र 17 साल 08 माह।

—00—
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.06.2026 के दिन में लगभग 01 बजे चैकी पण्डरापाठ थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में 02 व्यक्ति एक बाईक में सवार होकर ग्राम की एक नाबालिग बालिका के घर में गये और उसे जबरदस्ती अपने साथ बाईक में बैठाकर निर्जन स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गये। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️उक्त गंभीर घटना पर डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी विपुल यादव एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संपे्रषण गृह भेजा गया है।
—00—

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…