Advertisement Carousel

सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव….

रायपुर जितेन्द्र गुप्ता ✍️

 

 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – श्री अरुण साव

‘सन्डे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर. 7 जून 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित ‘सन्डे ऑन सायकल’ (Sunday on Cycle) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान युवाओं के साथ सायकिलिंग और जुम्बा का आनंद लिया। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, फिट रहने व पर्यावरण को बचाने सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डेय और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में खुद सायकल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सायकल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित सायकल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। दैनिक जीवन में सायकल का उपयोग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

श्री साव ने कहा कि सायकल पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी एक सरल माध्यम है। अधिक से अधिक सायकल का उपयोग कर हम स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं। सायकल हमारे लिए हर दृष्टि से उपयोगी है। हमें जितना संभव हो सके, सायकल का उपयोग करना चाहिए।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

म्यूल खाते के विरूद्व अलग-अलग राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ से ऑनलाईन शिकायत दर्ज थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही….

स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित…

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधीक्षण अभियंता सोहन चंद्रा द्वारा किया जा रहा सतत जिले के सड़को का सतत निरीक्षण सड़को के पास पीएचई विभाग के द्वारा बिना अनुमति लिए कार्य कराने पर सड़कें हो रही क्षतिग्रस्त पीएचई विभाग को नोटिस … ……