जशपुर जितेन्द्र गुप्ता ✍️
कार के माध्यम से झारखंड की ओर से जशपुर के रास्ते में अंबिकापुर की ओर नशीली इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित 05 आरोपी गिरफ्तार,
पुलिस मितान टीम के सहयोग से ग्राम हाथीसार (किनकेल) के जंगल से दबोचे गये 03 आरोपी,
01 फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही नशीली इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाला आरोपी मो. शमशेर खान तिगरा (झारखंड) से गिरफ्तार,
आरोपियों के कब्जे से कुल नशीला इंजेक्शन Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) एवं Avill (Pheniramine Maleate Injection – 1200 शीशी कुल 12850 ML कीमती रू. 81,150 का नशीला पदार्थ व 6500 रू. नगद जप्त,
आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 177/26 धारा 21(ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
1. दीपक लकड़ा उम्र 32 साल निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.।
2. अमन सिंह उम्र 30 साल निवासी विशुनपुर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.।
3. आलोक साय उम्र 29 साल निवासी भगवानपुर चौक वार्ड न. 02 गांधीनगर जिला सरगुजा छ.ग.।
4. अरूण राम उम्र 29 साल निवासी सुभाष नगर अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.।
5. मो. शमशेर खान उम्र 48 साल निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड)
जप्ती:-
1 Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML) कीमती 22,000 रू.
2 Avill (Pheniramine Maleate Injection) – 1200 शीशी कीमती 69,900 रू.
3 कार क्र. सी.जी. 15 सी.एस. 4605 कीमती 02 लाख रू.
4 01 नग मोटर सायकल कीमती 60 हजार रू.
5 6500 रू. नगद
6 04 नग मोबाईल कीमती 40 हजार रू.
कुल कीमती 3,98000 रू.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.06.2026 की दरम्यानि रात्रि में सिटी कोतवाली जषपुर की पुलिस टीम सारूडीह की ओर गश्त/पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान सारूडीह रोड में एक अज्ञात कार आया और पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से जंगल की ओर भागने लगा, पुलिस द्वारा काफी देर तक पीछा करने पर एवं दबाव बढ़ने पर कार को जंगल किनारे खड़ी कर भाग गया, इस कार्यवाही के दौरान ग्राम में मौजूद पुलिस मितान की टीम को भी मौके पर बुलाया गया एवं उनकी सहायता से हाथीसार जंगल में चारों ओर घेराबंदी की गई एवं काफी मषक्कत के पश्चात् छिपे हुये 03 आरोपियों दीपक लकड़ा, अमन सिंह एवं आलोक साय को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उक्त कार से भारी मात्रा में अलग-अलग कंपनी जिसमें rexogesic (Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml) का कुल 440 नग Ampoule मे प्रत्येक में 02-02 एमएल कुल 880 एमएल कीमती रू. 22,000 रू. एवं अन्य दूसरे प्लास्टिक बोरी में Avill (Pheniramine Maleate Injection IP) का 450 नग नशीला इंजेक्शन प्रत्येक 10 एम.एल. कुल 4500 एम.एल. कुल कीमती 9,900 तथा दो नग मोबाईल एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती सेलेरियो कार को जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त नशीला इंजेक्शन को झारखंड निवासी मो. शमशेर खान के पास से 60 हजार रू. में खरीदना बताये, शमशेर खान के कब्जे से 750 नग नशीला इंजेक्शन एवं विक्रय में से बचे हुये 05 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसे अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 01 आरोपी अरूण राम घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का कृत्य धारा धारा 21(ग) एनडीपीएस का अपराध करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 09.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के.आर. चौहान, निरीक्षक मोरध्वज देखमुख, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, पीएसआई लक्ष्मी मरकाम, पीएसआई जितेन्द्र साहू, आर. रवि राम, आर. 58 उपेन्द्र सिंह, न.सै. रवि डनसेना, न.सै. थानेष्वर देषमुख का सराहनीय योगदान रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि
नषे की तस्करी में सम्मिलित रहे उक्त आरोपियों को पुलिस मितान के सहयोग से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिला है, जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*
—00—

























