Advertisement Carousel

सक्रिय: स्वच्छता, सुरक्षा और शाला प्रवेश उत्सव पर विशेष फोकस….

बागीचा जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

 

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर शिक्षा विभाग सक्रिय: स्वच्छता, सुरक्षा और शाला प्रवेश उत्सव पर विशेष फोकस
बगीचा में बीईओ सुदर्शन पटेल ने ली अहम बैठक, नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों में व्यापक तैयारियों के दिए निर्देश

नए शिक्षा सत्र की शुरुआत को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा एवं शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर सेजेस स्कूल बगीचा के सभागार में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड के सभी प्राचार्य, सीएसी तथा शैक्षणिक अमले की व्यापक उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत एक भावुक और सम्मानजनक क्षण के साथ हुई। हायर सेकेंडरी विद्यालय महादेवडांड की सेवानिवृत्त प्राचार्या आशा मलीना खलखो को शिक्षा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छता पखवाड़ा को जन-अभियान बनाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने कहा कि जिला कलेक्टर की मंशा के अनुरूप सभी विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। नए शिक्षा सत्र के आरंभ होने से पहले स्कूल परिसरों, कक्षाओं, शौचालयों, खेल मैदानों तथा पेयजल स्रोतों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और आकर्षक विद्यालय वातावरण बच्चों में सीखने की सकारात्मक भावना विकसित करता है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करता है।
पहली बारिश को लेकर सुरक्षा के विशेष निर्देश
बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीईओ ने सभी विद्यालयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बारिश के दौरान आसमानी बिजली, सांप-बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। विद्यालय परिसरों में कहीं भी खुले या उलझे हुए विद्युत तार न रहें तथा विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।
शाला प्रवेश उत्सव को भव्य बनाने की तैयारी
बैठक में आगामी शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी के साथ भव्य और यादगार बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया जाए। प्रवेश उत्सव के दिन विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए तथा विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों और गणवेश का वितरण किया जाए।
साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को शिक्षा और समाज के उत्सव के रूप में मनाने की बात कही गई।
बैठक में एबीओ दिलीप टोप्पो, बीआरसीसी कृष्ण कुमार राठौर, एकाउंटेंट शैलेश कुमार अम्बस्ट, एमआईएस ममता शर्मा, तिलक श्रीवास सहित शिक्षा विभाग के सभी शाखा प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…