Advertisement Carousel

जशपुर को हरित बनाने के संकल्प के साथ आयोजित हुआ जिला स्तरीय सीड बॉल छिड़काव कार्यक्रम में शामिल विधायक गोमती साय…

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

सीड बॉल छिड़कबो, जशपुर ला हरियर बनाबो” संकल्प कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक गोमती साय

जशपुर को हरित बनाने के संकल्प के साथ आयोजित हुआ जिला स्तरीय सीड बॉल छिड़काव कार्यक्रम

विधायक पत्थलगांव एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय गुरुवार को पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम इंजको में आयोजित जिला स्तरीय सीड बॉल छिड़काव कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन “सीड बॉल छिड़कबो, जशपुर ला हरियर बनाबो” के संकल्प के साथ किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं वनों के विस्तार को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि वृक्षारोपण और वन संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, अंकित बंसल, बिरेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य संतोषी भारद्वाज, बाल श्याम चौहान, हंस लाल सिदार, मीरा पोर्ते, सरिता सिदार, अरुण यादव, खेमा निधि यादव, धर्मपाल नारंगे, वेध राम सिदार क्षेत्रीय सरपंच सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी, रेंजर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर जिले को अधिक हरित एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया गया तथा लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…