Advertisement Carousel

नव नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार यादव ने लिया‌ बैठक ….

पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️

नव नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कुमार यादव ने लिया‌ बैठक

विकासखंड में प्रभार लेते हैं ही दिनांक 19/6/2026 नव नियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार
यादव ने सभी संकुल समन्वयको का बैठक लेकर विद्यालयों में कसावट के साथ-साथ निम्न बिंदुओं का दिया निर्देश:-6 से 14 वर्ष के बच्चों प्रवेश लेना अनिवार्य कोई भी बच्चे विद्यालय से वंचित न हो, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश ,छात्रवृत्ति , सरस्वती साइकिल योजना, विद्यालय परिसर की साफ सफाई , विद्यालय की भौतिक सुविधाएं, आपार आई डी,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोखता खड्डा, मध्याह्नन भोजन, पाठ्य पुस्तक स्कैन, यू डाईस प्रोग्रेशन, मुस्कान पुस्तक ( लाइब्रेरी), तंबाकू निषेध, पुराने पुस्तकों को बुक बैंक बनकर रखें, बच्चों की बैठक व्यवस्था, शौचालय,किचन शेड,किचन गार्डन, विद्युत आदि पर किया विस्तृत से चर्चा ।
-:विशेष आवश्यक निर्देश-: सभी विद्यालय शासन के निर्देशानुसार संचालित है, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में समय पर आना-जाना करें एवं प्रार्थना सभा अवश्य उपस्थित हो,
जर्जर भवन में विद्यालय का संचालन ना हो, बच्चे नियमित उपस्थिति हूं, पालक संपर्क नियमित हो, शाला प्रबंधन समिति समय सीमा में गठित हो, शराबी शिक्षको एवं विधालय के प्रति ध्यान नहीं देने वाले शिक्षकों को सतत निगरानी एवं चिन्हांकन किया जाये, विद्यालय में किसी प्रकार की घटना ना घटें इसपर विशेष ध्यान की आवश्यकता है,
विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने का कहना है सभी संकुल समन्वयकों को कहा जहां आप पदस्थ है वह विद्यालय मॉडल के रूप में हो, इसके लिए योजना बनायें,सभी ऑनलाइन कार्य को समय सीमा में करने का निर्देश दिये,विधालय का प्रतिदिवस अवलोकन करें ,विद्यालयों में दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए योजना बनाएं,प्रत्येक संकुल से एक कार्य योजना बनाने की बात कही गई। बच्चों के स्तर में सुधार हो उसके लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है सभी संकुल समन्वयकों को पेन भेटकर शिक्षा के क्षेत्र नया कीर्तिमान एवं लगन से कार्य करने की प्रेरणा
दिया गया।इस बैठक में विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री जगरनाथ पाढ़ी उपस्थित थे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp