Advertisement Carousel

साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार….

सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता✍️

साइबर ठगी के मामले मे प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही।
:- आरोपियों के खाता मे धोखाधड़ी अपराध से सम्बंधित रकम 42499/- रुपये एवं अन्य खाते मे 22563/- रुपये प्राप्त होना पाये जाने पर की गई कार्यवाही।
:- साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही।
मामले मे अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, इसी क्रम मे दस्तावेज के अवलोकन पर म्यूल एकाउंट के मामले मे संबंधित बैंक खाता धारक शुभम यादव आत्मज संतोष यादव साकिन बाबूपारा जोड़ातालाब अंबिकापुर के नाम से खाता संचालित है, सम्बंधित म्यूल खाते के विरुद्ध पुलिस पोर्टल मे विभिन्न राज्यों मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना एवं उक्त खाते मे 42499/- रूपये छल पूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सीम/बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया एवं अन्य बैंक खाता धारक धीरज पाण्डेय आत्मज चन्द्रमा पाण्डेय साकिन संत गहिरा गुरु वार्ड क्रमांक 46 अंबिकापुर के नाम से खाता संचालित है, सम्बंधित म्यूल खाते के विरुद्ध पुलिस पोर्टल मे विभिन्न राज्यों मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना एवं उक्त खाते मे 22563/- रूपये छल पूर्वक प्राप्त करने हेतु संदिग्ध सीम/म्यूल बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया, जो आरोपी शुभम यादव, धीरज पाण्डेय एवं शिवम् यादव, कृष गुप्ता का कृत्य अपराध सदर धारा 318 (4), 317(4), 61(2) बी. एन. एस. का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 428/26 धारा 318 (4), 317(4), 61(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी शुभम यादव, धीरज पाण्डेय, शिवम् यादव एवं कृष गुप्ता को पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम *(01) शुभम यादव आत्मज स्व. संतोष यादव उम्र 26 वर्ष साकिन जोड़ातालाब के पास बाबूपारा अंबिकापुर (02) धीरज पाण्डेय आत्मज चन्द्रमा पाण्डेय उम्र 20 वर्ष साकिन मठपारा शिवमंदिर के पास बिलासपुर चौक थाना मणीपुर (03) शिवम् यादव आत्मज स्व. संतोष यादव उम्र 25 वर्ष साकिन जोड़ा तालाब के पास बाबूपारा अंबिकापुर (04) कृष गुप्ता आत्मज शिवप्रसाद शाह उम्र 21 वर्ष साकिन मठपारा सिटी बस स्टैंड के पास थाना मणीपुर अंबिकापुर* का होंना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी धीरज पाण्डेय के द्वारा आरोपी शिवम यादव, कृष गुप्ता से बातचीत का आडियों अपने मोबाइल में होना बताते हुये पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपी शिवम् यादव एवं कृष गुप्ता द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर शुभम यादव एवं धीरज पाण्डेय का बैंक खाता खुलवाने हेतु सिम निकलवाकर बैंक खाता खुलवाकर धोखाधड़ी अपराध से सम्बंधित रकम लेन देन करने मे सहयोग किया जाना पाया गया है, आरोपियों के विरूद्ध अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे अन्य आरोपी की गिरफ़्तारी शेष है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाहीे मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत, परिजनों की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली बड़ी राहत….