Advertisement Carousel

फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला भेजा गया जेल लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था हमला, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई…

रायगढ़ जितेन्द्र गुप्ता✍️

ऑपरेशन क्लीन हंट” में फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी व ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला भेजा गया जेल

लोहे के सब्बल और टंगिया से किया था हमला, गैर-जमानती धाराओं में कारवाही

3 माह से फरार आरोपी को कापू पुलिस ने सरगुजा से घेराबंदी कर दबोचा

4 जुलाई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना कापू पुलिस ने पत्नी एवं ससुर पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया भी बरामद किया है।

जानकारी अनुसार 19 मार्च 2026 को पीड़िता श्रीमती जेरोमिना किस्पोट्टा (30 वर्ष), निवासी ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पति अमिताप लकड़ा के साथ मायके ग्राम ठाकुरनगर आई हुई थी। रात के भोजन के दौरान सब्जी कम-ज्यादा पर हुए मामूली विवाद में आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे लोहे के सब्बल से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पिता रघुराम किस्पोट्टा पर भी आरोपी ने धारदार टंगिया से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के पिता की चोटों को चिकित्सक द्वारा गंभीर (Grievous Injury) बताया गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 118(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था।
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के दौरान थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की लगातार पतासाजी की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर (जिला सरगुजा) में घेराबंदी कर *आरोपी अमिताप लकड़ा (35 वर्ष), पिता परमेश्वर लकड़ा* को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल एवं धारदार टंगिया जब्त की गई।

वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

घरेलू विवाद हो या कोई अन्य कारण, हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। क्षणिक आवेश में किया गया हमला न केवल परिवार को बिखेर देता है, बल्कि आरोपी को भी कानून के कठोर दायरे में ले आता है। रायगढ़ पुलिस ऐसे गंभीर अपराधों में किसी भी फरार आरोपी को बख्शने वाली नहीं है।”*

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…