Advertisement Carousel

जुआ एक्ट के प्रकरण में 08 गिरफ्तार, लगभग 08 लाख से अधिक का मशरुका जप्त…

सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

जुआ एक्ट के प्रकरण में 08 गिरफ्तार, लगभग 08 लाख से अधिक का मशरुका जप्त।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 50900/-रूपये एवं ताश की गड्डी, सहित 01 चारपहिया वाहन एवं 04 दोपहिया वाहन किया गया जप्त।
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में आरोपियों के विरूद्व की गई कार्यवाही।
:- चठीरमा स्वस्तिक ढाबा के परछी मे आरोपियों द्वारा हार जीत का दाव लगाकर खेला जा रहा था जुआ ।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ एक्ट के विरूद्व सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के प्रकरण मे 08 आरोपियों के विरूद्व सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 09/07/2026 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम की पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि चठीरमा स्वस्तिक ढाबा के परछी मे बैठकर कुछ लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना की तस्दीकी हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान चठीरमा स्वस्तिक ढाबा के पास जाकर घेराबंदी किया गया, जो मौक़े से कुल 08 व्यक्तियों द्वारा ताश पत्ती से रूपय-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले, जिनके फड और आरोपीगण के कब्जे से 52 पत्ती ताश व नगद रकम कुल 50900/-रूपये समेत 01 नग चारपहिया वाहन एवं 04 नग दोपहिया वाहन कुल अनुमानित मशरुका लगभग 08 लाख रुपये से अधिक का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का यह कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

*(01) प्रेम सिंह आत्मज उमेश सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी केदारपुर अम्बिकापुर*
*(02) शंकर मिस्त्री पिता नरेन्द्र मिस्वी उम्र 32 वर्ष सा भगवानपुर वार्ड नम्बर 03 गांधीनगर*
*(03) दीपक पकरिया पिता स्व. चन्दु राम उम्र 43 वर्ष निवासी खलिबा थाना गांधीनगर*
*(04) खगेश राम पिता श्री रामजतन उम्र 40 वर्ष साकिन चठिरमा थाना गांधीनगर*
*(05) कोमल सिंह पिता बलिंदर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चठिरमा थाना गांधीनगर*
(06) गोपाल भद पिता खितीश भद उम्र 25 वर्ष निवासी संजयनगर आमापारा थाना जयनगर*
*(07) योगेन्द्र प्रसाद पिता शंकर प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी चठिरमा थाना गांधीनगर
(08) कार्तिक दास पिता स्व. नगेन्द्र दास उम्र 42 वर्ष निवासी चठिरमा थाना गांधीनगर*

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मारकण्डे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक अमृत सिंह, सैनिक संतोष सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…