Advertisement Carousel

चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल….

धमतरी जितेन्द्र गुप्ता✍️

बस चालक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया त्वरित गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

आरोपी ने पुरानी रंजिश में बस चालक पर किया जानलेवा हमला,कुरूद पुलिस की त्वरित कार्यवाही में आरोपी हुए गिरफ्तार

अपराधियों पर कुरूद पुलिस का सख्त प्रहार: चाकूबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,वारदात में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस ने बस चालक पर हुए चाकूबाजी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण के अनुसार 28 जुलाई 2026 को लगभग दोपहर 3:15 बजे ए.जे. इंग्लिश स्कूल कुरूद की स्कूल बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सुनीलम सिनेमा के पास सार्वजनिक शौचालय के सामने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने बस को रोककर चालक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा धारदार हथियार से हमला कर चालक को घायल कर दिया।

घटना की सूचना पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 228/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 118(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण,साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी रोहन साहू पिता सुरेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोंगरा थाना कुरूद, हाल पता अमृत विहार कॉलोनी कुरूद को विधिवत गिरफ्तार किया। प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी रोहन साहू को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी का नाम
रोहन साहू पिता सुरेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मोंगरा थाना कुरूद, हाल पता अमृत विहार कॉलोनी कुरूद,
जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। हिंसा एवं कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….

कुनकुरी सदन पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मरीजों और परिजनों का जाना हालचाल* रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर…

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 20.400 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी के 02 आरोपी गिरफ्तार उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे आरोपी – मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त….