Advertisement Carousel

हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार….

रायगढ़ जितेन्द्र गुप्ता✍️

ग्राम महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को तमनार पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह : “शंका या विवाद का समाधान कानून के दायरे में करें, हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी  अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में तमनार पुलिस ने बुजुर्ग पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को भगाने की शंका में 60 वर्षीय ग्रामीण पर टंगिया (लोहे की कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

दिनांक 31 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार से थाना तमनार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महलोई निवासी भागीरथी किशान (60 वर्ष) सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार हेतु भर्ती हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में तमनार पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल भागीरथी के पुत्र विनोद किशान से पूछताछ में उसने बताया कि गांव के दूजराम चौहान को संदेह था कि उसकी पत्नी को भागीरथी किशान ने घर से भगाया है। इसी बात को लेकर वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार भागीरथी से गाली-गलौज और विवाद कर रहा था।

प्रार्थी के अनुसार 31 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे भागीरथी किशान अपने घर के सामने गली में खड़े थे, तभी आरोपी दूजराम चौहान हाथ में टंगिया लेकर वहां पहुंचा और पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद उसने “जान से मार दूंगा” कहते हुए जानलेवा नीयत से भागीरथी किशान के सिर पर लगातार तीन-चार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से भागीरथी किशान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दूजराम चौहान (64 वर्ष), निवासी महलोई को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को आज 01 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घायल भागीरथी किशान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल रायगढ़ और बाद में बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

किसी भी प्रकार का संदेह या व्यक्तिगत विवाद कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता। हिंसा और प्राणघातक हमला गंभीर अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया….

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय….

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह….