Advertisement Carousel

27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन….

रायपुर जितेन्द्र गुप्ता ✍️

27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में आगामी 27 अगस्त 2026 को राजधानी के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है।

​इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 जिनमें आयेाग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विकास प्राधिकरणों के प्रदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव कानून के भावी स्वरूप को गढ़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
​
​बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य एक ऐसा समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है जो राज्य के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख सके। विस्तृत चर्चा/सुझाव हेतु विभिन्न समूह को पृथक से भी आमंत्रित किया जाएगा, समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) का online सुझाव इस पर भी दिया जा सकता है

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, सामुदायिक भवन निर्माण से सांस्कृतिक ,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए हुई सुविधाजनक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख की लागत से बनी सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार…

पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पत्थलगांव की प्रतिभावान छात्रा गरिमा यादव ने नन्हे सितारे जिला स्तरीय इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पत्थलगांव क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है….

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….