Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तेजी से बन रहा है तूबा एनिकट, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा….

जशपुरनगर ✍️जितेन्द्र गुप्ता 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तेजी से बन रहा है तूबा एनिकट, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

फरसाबहार क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, 25 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा पानी

जशपुरनगर। जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दर्जनों एनिकट योजना के तहत करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है,इस कड़ी में फरसाबहार तहसील क्षेत्र के तूबा एनीकट योजना के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये लागत से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। एनीकट के निर्माण से किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम तूबा में एनीकट का निर्माण से लगभग 25 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस योजना का लाभ तूबा सहित कदइबहार, छिरोटोला और जमझोर गांवों के सैकड़ों किसानों को मिलेगा।

खेती-किसानी को मिलेगा सीधा लाभ

एनीकट निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होगी। इससे किसानों को खेती के दौरान होने वाली पानी की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सिंचाई सुविधा मजबूत होने से कृषि उत्पादन बढ़ाने की संभावनाएं भी विकसित होंगी।

तूबा एनिकट जून 2027 तक निर्माण पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य

विभागीय जानकारी के अनुसार, तूबा एनीकट निर्माण कार्य को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।तूबा एनीकट योजना की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है,वहीं क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी की गई जारी, रूट डायवर्सन एवं पार्किंग की गई निर्धारित। उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगा लागू। :- शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की रहेगी छूट….

जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘फन एंड फीस्ट’ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने जमकर उठाया कार्यकम का लुफ्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुआत….

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…