अहमदाबाद पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता
गुजरात प्रदेश सह-प्रभारी गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
अहमदाबाद / पत्थलगांव। गुजरात प्रवास पर पहुंचीं भाजपा गुजरात की सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्नेह और आत्मीयता से अभिभूत गोमती साय ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत के दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























