Advertisement Carousel

गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने नर्मदा जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का किया अवलोकन….

पत्थलगांव नर्मदा गुजरात जितेन्द्र गुप्ता ✍️

गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने नर्मदा जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का किया अवलोकन

पत्थलगांव / नर्मदा (गुजरात)। गुजरात प्रवास के दौरान भाजपा गुजरात प्रदेश सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने नर्मदा जिले में आकार ले रहे राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय वीरों के गौरवशाली इतिहास एवं उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

भारत की स्वतंत्रता के लिए जनजातीय समाज के वीर सपूतों ने अदम्य साहस, अटूट संकल्प और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका त्याग, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है।

श्रीमती गोमती साय ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय हमारे जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान की गौरवगाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराएगा तथा उनमें राष्ट्रप्रेम, साहस और अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान की भावना जागृत करेगा।

उन्होंने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे संग्रहालय हमारी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही भावी पीढ़ियों को अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस गौरवशाली विरासत को साकार होते देखना गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात एडवाइजरी की गई जारी, रूट डायवर्सन एवं पार्किंग की गई निर्धारित। उक्त ट्रैफिक एडवाइजरी दिनांक 29 नवंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगा लागू। :- शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ‘नो एंट्री’ रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवा संबंधी वाहनों को शहर में आने-जाने की रहेगी छूट….

जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘फन एंड फीस्ट’ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने जमकर उठाया कार्यकम का लुफ्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने फीता काट कर किया कार्यक्रम की शुरुआत….

9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का हुआ भूमिपूजन…