Advertisement Carousel

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचीं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय, सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि…

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचीं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय, सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

एकता नगर (केवड़िया) / पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता 

गुजरात प्रवास के दौरान गुजरात सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने नर्मदा जिले के एकता नगर (केवड़िया) स्थित विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के दर्शन किए। उन्होंने लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर गोमती साय ने कहा कि 182 मीटर ऊँची स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का जीवंत प्रतीक है। सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की ऐतिहासिक भूमिका राष्ट्र के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन 33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आम लोगों को किफायती और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है…