Advertisement Carousel

पुलिस ने 02 अंतराज्यीय पशु तस्करों को पकड़ा ….

जशपूर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर पुलिस द्वारा विगत 10 दिवस में सैंकड़ों पशुओं को तस्करी होने से बचाया,
बागबाहर पुलिस ने 02 अंतराज्यीय पशु तस्करों को पकड़ा एवं उनसे कुल 16 नग मवेशियों को जप्त किया,
दोनों तस्कर उड़ीसा के, थाना बागबहार में तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 का अपराध पंजीबद्ध।*

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आज दिनांक 02.06.2024 के रात्री लगभग 01 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबाहर क्षेत्र के ग्राम छातासरई में 02 व्यक्ति पशुओं को मारते-पीटते तेजगति से हांकते हुये पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे है इस सूचना को थाना प्रभारी बागबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम छातासरई के पास मारते-पीटते हुये बैलों को ले जा रहे तस्कर तस्करों को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उनका नाम पूछने पर वे अपना नाम दशरथो गिरी एवं कौशिक राउत बताये, उन दोनों के कब्जे से कुल 16 रास मवेशियों को जप्त किया गया एवं पूछताछ में उन्होंने उक्त बैलों को झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया।अभियुक्त *1- दशरथो गिरी निवासी साननोई थाना चोपुआ जिला केंदुझर (ओडिशा) एवं 2-कौशिक राउत उम्र 58 निवासी पदमपुर थाना बड़गांव जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) साल* का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 02.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. वीरेन्द्र कुमार सनमानी, आर. 582 दिनेश्वर यादव, आर. 28 आकाश कुजूर, आर. कोशमोश तिर्की एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – पशु तस्करी के प्रकरण में जिला पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

—–00——

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…