Advertisement Carousel

16 वर्षीय नाबालिग बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा 27 किलो गांजा के साथ अन्य लोग हुए फरार….

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव का 27 किलोग्राम गांजा जप्त,
हुंडई आई10 कार में गांजा की तस्करी कर रहा हीराधर यादव का साथी 16 वर्षीय नाबालिग बालक कोतबा पुलिस के हत्थे चढ़ा,
अभियुक्त बालक के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) एवं तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त,
नाबालिग बालक के अन्य साथीगण फरार, पतासाजी जारी,
अभियुक्त बालक के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।


विगत दिवस दिनांक 02.06.2024 के शाम लगभग 06:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. CG 13 AW4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आ रहे हैं, इस सूचना को पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम पीठाआमा चौक के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कार क्र. CG 13 AW 4063 के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग रहे थे, पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल पीछा करते हुए दौड़ाकर कर 16 वर्षीय बालक को दौड़ाकर पकड़ा गया एवं पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम कीमती 2,70,000 /- (दो लाख सत्तर हजार रुपये) मिलने पर कार सहित जप्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजा को लैलुंगा तरफ से लाना बताया, पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। अपचारी बालक उम्र 16 साल को पूछताछ उपरांत आज दिनांक 03.06.2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक समरेन्द्र कुमार सिंह, प्र.आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर.क्र. 235 बूटा सिंह, आर. अरूण तिग्गा, आर. 383 आशिशन प्रभात टोप्पो, आर. पदुम वर्मा, आर. 169 पवन पैंकरा एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- “क्षेत्र के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव के साथी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जल्द ही इस प्रकरण के अन्य आरोपी गिरफ्तार होंगे।”

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…