Advertisement Carousel

ट्रैफिक एडवायजरी- आम जनता के आवागमन को आसान बनाने हेतु …

अम्बिकापुर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

ट्रैफिक एडवायजरी:- आम जनता के आवागमन हेतु

” लोकसभा निर्वाचन-2024″ का मतगणना कल दिनांक दिनांक 04/06/2024 को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने के कारण आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक के लिए) जारी किया गया है, जो निम्नानुसार है-

(01) :- मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

(02) :- गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, स‌द्भावना चौक, भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

(03) :- रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।

(04) :- आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर के सभी मार्गो से आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा।

” लोकसभा निर्वाचन-2024″ मतगणना स्थल आने वाले सभी वर्गों हेतु प्रतिबंधित पदार्थ – गुटखा, तम्बाकू व अन्य नशीली पदार्थ, माचिस, लाईटर, व अन्य ज्वलनशील पदार्थ, एवं किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….