सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पिने वाले 13 आरोपी किये गए गिरफ़्तार।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 07 प्रकरण, थाना कोतवाली द्वारा 01 प्रकरण, थाना लखनपुर द्वारा 03 प्रकरण एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा 01प्रकरण दर्ज कर कुल 12 प्रकरण मे 13 आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही।
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास”के तहत सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना गांधीनगर, थाना कोतवाली, थाना लखनपुर एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई, पुलिस टीम द्वारा 12 प्रकरणों मे 13 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास भगवानपुर रोड़ मे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01) सूरज कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन रांगपारा अजबनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर (02)अर्जन सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन राजेन्द्रनगर बिजली ऑफिस रोड़ थाना गांधीनगर (03) साधारण सिंह मरकाम उम्र 39 वर्ष साकिन भगवानपुर थाना गांधीनगर (04) अनुपम त्रिपाठी उम्र 24 वर्ष साकिन गांधीनगर बिजली ऑफिस के पास थाना गांधीनगर (05) समीर खलखो उम्र 30 वर्ष साकिन नवापारा चर्च के पास थाना गांधीनगर (06) सुनिल पन्ना उम्र 35 वर्ष साकिन हंसपुर डोंगीपानी थाना करौधा जिला बलरामपुर (07) संदीप आयाम उम्र 34 वर्ष साकिन वाड्रफनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर हाल मुकाम भगवानपुर थाना गांधीनगर के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड़ किनारे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01)वसी अहमद उम्र 23 वर्ष साकिन रजपुरी अम्बिकापुर (02) अब्दुल्ला खान उम्र 26 वर्ष साकिन खरसिया चौक अम्बिकापुर के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण दर्ज किये गए हैं। थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा भरतपुर मेन रोड़ एवं कोसगा चौक के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01)शैलेन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन भरतपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा (02) संतोष कुमार साहू उम्र 45 वर्ष साकिन भरतपुर लखनपुर (03) नीलेश दास उम्र 21 वर्ष बेलदगी भंडारापारा के विरुद्ध थाना लखनपुर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 03 प्रकरण दर्ज किये गए हैं, थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा कमलेश्वरपुर सीतापुर मेन रोड़ मे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01)बुद्धसाय अगरिया उम्र 28 वर्ष साकिन कुनिया नवापारा थाना कमलेश्वरपुर के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण दर्ज किये गए हैं। कुल 12 मामले मे कुल 13 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक अशोक शर्मा, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक कृष्णकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नेतराम पैकरा, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, प्रधान आरक्षक विजय राज, आरक्षक पवन यादव, हरिनाम, रविन्द्र साहू शामिल रहे।

























