Advertisement Carousel

श्री श्याम दरबार, श्री खाटू श्याम महोत्सव में बिखरे श्रद्धा व भक्ति के रंग….

फरसाबहार✍️ जितेन्द्र गुप्ता

पंडरीपानी में श्री श्याम दरबार,
श्री खाटू श्याम महोत्सव में बिखरे श्रद्धा व भक्ति के रंग

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सोमवार को नया बस स्टैण्ड में श्री श्याम महोत्सव के तहत सजा श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार और भक्ति मय भजन कीर्तन के साथ एक शाम, संवारे सलोने के नाम। जंहा श्रद्धा और भक्ति के रंग बिखरे। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भक्तिगीतों से अध्यात्म का संचार हुआ। बाबा का भव्य दरबार सजा और आलौकिक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अग्रवाल परिवार के  नन्हे भजन गायक ने अपनी जादुई आवाज से भक्तों का मनमोह लिया। शक्ति से आये भजन सम्राट अभिषेक गर्ग बाबा के भव्य स्वरूप को मधुर भक्ति गीतों में पिरोकर व्याख्यान किया। जमनीपाली कोरबा से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका आशी – अमीषी उपाध्याय ने जो भक्ति सुरों की तान छेड़ी तो श्रद्धालु मुग्ध हो गए। मधुर भक्ति गीतों पर आनंदित होते हुए कई श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने लगे। भजन गायक एवं गायिका ने पंडरीपानी की धरती को पावन एवं पवित्र बताया तथा भजन के माध्यम से ये संदेश दिया ‘जिस पर कृपा श्याम की, उसका बेड़ा पार वही धर्म जागरण की बातों को लेकर भक्तो को उपदेश भी दिए। देर रात तक हुई बाबा की आराधना में भक्तिरस की जमकर वर्षा हुई। मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। श्याम भक्त अग्रवाल परिवार ने सभी भजन प्रवाहकों को सम्मानित कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया एवं भोग लगाकर प्रसाद वितरण हुआ। आकर्षक लाइटिंग से दरबार जगमग होता रहा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा की गई एवं श्याम सरकार का भव्य दरबार सजा व अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित होती रही।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण में तेजी, बच्चों को जल्द मिलेगी सर्वसुविधायुक्त शिक्षा की सुविधा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में….

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….