Advertisement Carousel

मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा…..

जशपूर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मोटर सायकल से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहा अंतरराज्यीय तस्कर किशोर साहू फरसाबहार पुलिस के हत्थे चढ़ा,
अभियुक्त गांजा को ओड़िसा से छत्तीसगढ़ के जिलों में खपाने के लिये ला रहा था,
तस्कर किशोर साहू के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 15.442 किलोग्राम कीमती 1,54,000 /- (एक लाख चौवन हजार रू.) एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,
तस्कर किशोर साहू के विरूद्ध थाना फरसाबहार में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज,
अभियुक्त की गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

विगत दिनांक 06.06.2024 के शाम को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िसा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल क्र. OD 16 D 9077 में सीट के पीछे भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये फरसाबहार की ओर आ रहा है, इस सूचना को थाना प्रभारी फरसाबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मुखबीर की सूचना अनुसार मुण्डाडीह चौक में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान रास्तें में मोटर सायकल क्र. OD 16 D 9077 में सवार एक व्यक्ति तेज गति से आया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर उसका नाम पूछने पर अपना नाम किशोर साहू बताया, उस व्यक्ति से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष उसके बाईक में पीछे तरफ सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 पैकेट भूरे रंग सेलोटेप में चिपका हुआ मादक पदार्थ गांजा 15.442 किलोग्राम कीमती 1,54,000 /- (एक लाख चौवन हजार रू.) का मिलने पर उसे मोटर सायकल सहित जप्त कर अभियुक्त को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में किशोर साहू ने उक्त गांजा को ओड़िसा से तस्करी करते हुये छत्तीसगढ़ में खपाने के लिये ला रहा था। अभियुक्त किशोर साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम रस्टी थाना किंजिरकेला जिला सुंदरगढ़ (ओड़िसा) का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 06.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, आर. 601 सुरेश एक्का, आर. 545 नीरज कुमार तिर्की, आर. 620 ईष्वर साय पैंकरा, आर. 648 आलोक मिंज, आर. 584 शिवपूजन साय पैंकरा, आर. 667 देव सिंह एक्का, आर. 788 बागेष्वर साय पैंकरा एवं एक गोपनीय सैनिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- “गांजा तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मुझे देवें, सूचना देने वाला का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।’

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…