Advertisement Carousel

तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने एवं छतीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मना जश्न….

पत्थलगांव✍️ जितेन्द्र गुप्ता

तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह व लोकसभा छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर पत्थलगांव में मना जश्न

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी पारी के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री बनने एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत को लेकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड कर व मिठाइयां बाटकर जश्न मनाया गया चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब 2 घंटे तक  लगातार फटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद ,विष्णु देव साय जिंदाबाद के नारों से पूरा नगर को गूंजायमान कर दिया । पत्थलगांव के भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, अंकित बंसल, संजू लोहिया ,अवधेश गुप्ता सोनू शर्मा ,शिखर बंसल, कुंदन शर्मा ,अजय बंसल ,भवानी शर्मा, धीरज शर्मा ,दामोदर शर्मा ,कमलेश यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा ने संकुल समन्यवक के प्रशिक्षण से पहले लिया बैठक बताया स्कूलों में बच्चो को घर से लेकर स्कूल आने तक उनकी शिक्षा उनके ब्यवहार उनके खेलकूद पे जिम्मेदारी से ध्यान दे ….